Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Aap
indradevjimix
Previous slide
Next slide
रिफ्यूजी कॉलोनी मां दुर्गा स्थान 2
Kahara, Saharsa
| Oct 16, 2026
MORE NEWS
जीविका दीदी राखी देवी: स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता की प्रेरक मिसाल स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में जीविका दीदियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सारण जिले के सोनपुर की जीविका संसाधन सेवी राखी देवी महिला समूहों के माध्यम से महिलाओं एवं परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित खान-पान, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वे स्वयं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जानकारियाँ महिला समूहों की बैठकों में साझा करती हैं तथा गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को खान-पान, स्वच्छता और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती हैं। राखी देवी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक करती हैं। जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनके माता-पिता को समझाकर टीकाकरण सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रयास करती हैं। उनका मानना है कि सही जानकारी, स्वच्छ आदतों और पौष्टिक आहार से परिवार एवं समाज को स्वस्थ बनाया जा सकता है। जीविका से जुड़ने के बाद स्वयं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और प्राप्त जानकारियों को वे अब समुदाय के अन्य लोगों तक पहुँचा रही हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने जिला प्रशासन, सारण एवं जीविका के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Saharsa, Bihar | Oct 17, 2026
माता रानी के जयकारों के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर, भ्रमरपुर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित, कल सुबह खुलेगा मां का पट।
Kahara, Saharsa | Oct 16, 2026
रिफ्यूजी कॉलोनी भागलपुर स्थान 1
Kahara, Saharsa | Oct 16, 2026
दुर्गा पूजा को लेकर मद्यनिषेध अभियान तेज, दो दिनों में 27 गिरफ्तार; 1,979 लीटर शराब जब्त/विनष्ट एवं 3 वाहन जब्त सारण (छपरा), दिनांक 16 अक्टूबर 2026। जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देश के आलोक में दुर्गा पूजा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शराब के सेवन से उत्पन्न होने वाली संभावित अप्रिय घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। विगत दो दिनों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 192 लीटर विदेशी शराब एवं 1,787 लीटर देशी शराब जब्त/विनष्ट की गई तथा 3 वाहनों को जब्त किया गया है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही, लाइन होटलों, ढाबों एवं अन्य संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी और जांच की जा रही है। सभी प्रमुख पूजा पंडालों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि अवैध शराब की बिक्री, भंडारण, परिवहन एवं सेवन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यह अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसका उद्देश्य नशे की स्थिति में उत्पन्न होने वाले विवाद, सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका को कम करना तथा पर्व के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना है। मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जनहित में जिला प्रशासन की अपील: सभी नागरिक दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन से दूर रहें तथा शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस पदाधिकारी को दें। आम नागरिकों से अपील है कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पर्व के दौरान सभी श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
Saharsa, Bihar | Oct 16, 2026
यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई तेज, एक दिन में 8.79 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल सारण जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी सारण के निदेशालोक में जिला परिवहन विभाग, सारण द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को जारी दैनिक प्रतिवेदन के अनुसार, एक दिन में कुल **346 वाहनों की जांच** की गई तथा **122 वाहनों पर जुर्माना अधिरोपित करते हुए कुल 8,79,409 रुपये की राशि वसूल की गई।** वहीं, 1 अप्रैल 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक की अवधि में कुल 15,287 वाहनों की जांच की गई है तथा 4,771 वाहनों से संबंधित कार्रवाई के अंतर्गत कुल 41,95,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है। परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के माध्यम से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सुरक्षित वाहन परिचालन सुनिश्चित करें। अपील के तहत लोगों से हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट लगाने तथा ओवरलोडिंग न किए जाने का संदेश दिया गया है।
Saharsa, Bihar | Oct 16, 2026
करमचट डैम पर दो विभागों में टकराव, रास्ता रोकने को लेकर अधिकारियों में तीखी बहस
Kahara, Saharsa | Oct 16, 2026
जिला प्रशासन और जीविका के संयुक्त तत्वावधान में 'वोकल फॉर लोकल' कार्यक्रम संपन्न, 64 संकुल संघों में दिखा आत्मनिर्भरता का जज्बा* *छपरा (सारण)। 16 अक्टूबर 2026 * जिला प्रशासन और जीविका के संयुक्त तत्वावधान में सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सारण जिले के सभी 64 संकुल स्तरीय संघों में 'वोकल फॉर लोकल - मेरा उत्पाद, मेरी पहचान' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने अपनी कला, हुनर और उद्यमिता का शानदार प्रदर्शन कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। इसके बाद 'मेरा उत्पाद, मेरी पहचान' थीम पर बनाई गई आकर्षक रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया। दीदियों की रचनात्मकता और उत्साह देखते ही बन रहा था। *स्वाद और स्वावलंबन की प्रदर्शनी* संकुल स्तर पर लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसमें जीविका दीदियों द्वारा निर्मित सत्तू, अचार, पापड़, शुद्ध देशी घी, भूजा, मसाले, मोमबत्ती, स्वेटर, टोमेटो सॉस, बड़ी सहित दर्जनों शुद्ध एवं स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। आगामी छठ महापर्व को देखते हुए विशेष रूप से तैयार किए गए अर्घ्य पात, सूप और टोकरी ने भी खूब ध्यान खींचा। इस दौरान दीदियों ने अपनी प्रेरणादायक यात्रा भी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे जीविका ने उन्हें सामाजिक पहचान, कौशल प्रशिक्षण और आर्थिक संबल देकर एक गृहिणी से सफल उद्यमी बनाया है। कई दीदियों ने जीविका सामुदायिक निधि से, तो कई ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और बैंक लोन के सहयोग से अपने व्यवसाय को नई ऊंचाई दी है. *दिघवारा की ललिता देवी:* ललिता देवी अब सर्फ और अगरबत्ती का निर्माण कर रही हैं और अपने परिवार के साथ-साथ अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार का जरिया बनी हैं। *अमनौर की सुनंदा देवी:* जलालपुर की सुनंदा देवी ने जीविका से ऋण लेकर पत्तल-ग्लास निर्माण का कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा, "जीविका के ऋण ने मुझे रोजगार दिया। आज जिला प्रशासन के सहयोग से सरकारी मेलों और बाजारों में स्टॉल मिलता है, जिससे मेरा व्यवसाय लगातार बढ़ रहा है।" इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, सारण ने कहा, "यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और जीविका के सशक्त समन्वय का जीवंत उदाहरण है। हमारा उद्देश्य है कि 'वोकल फॉर लोकल' सिर्फ एक नारा न रहे, बल्कि सारण की हर जीविका दीदी की पहचान बने। जब प्रशासन का मार्गदर्शन और दीदियों का परिश्रम एक साथ आता है, तभी आत्मनिर्भर बिहार का सपना साकार होता है। सारण की दीदियां अब उत्पादक हैं, उद्यमी हैं।"
Saharsa, Bihar | Oct 16, 2026
दुर्गा पूजा के अवसर पर छपरा में डांडिया एवं झिझिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन छपरा, 16 अक्टूबर 2026। जिला प्रशासन, सारण के निदेशानुसार कला एवं संस्कृति विभाग, सारण द्वारा दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी, सारण, छपरा में डांडिया एवं झिझिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ना था। इस आयोजन के माध्यम से पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता एवं आपसी सहभागिता को बढ़ावा दिया गया।
Saharsa, Bihar | Oct 16, 2026