यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई तेज, एक दिन में 8.79 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल
सारण जिले में यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी सारण के निदेशालोक में जिला परिवहन विभाग, सारण द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को जारी दैनिक प्रतिवेदन के अनुसार, एक दिन में कुल **346 वाहनों की जांच** की गई तथा **122 वाहनों पर जुर्माना अधिरोपित करते हुए कुल 8,79,409 रुपये की राशि वसूल की गई।** वहीं, 1 अप्रैल 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक की अवधि में कुल 15,287 वाहनों की जांच की गई है तथा 4,771 वाहनों से संबंधित कार्रवाई के अंतर्गत कुल 41,95,000 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है। परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के माध्यम से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सुरक्षित वाहन परिचालन सुनिश्चित करें। अपील के तहत लोगों से हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट लगाने तथा ओवरलोडिंग न किए जाने का संदेश दिया गया है।
5 views | Saharsa, Bihar | Oct 16, 2026