जीविका दीदी राखी देवी: स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता की प्रेरक मिसाल
स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में जीविका दीदियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सारण जिले के सोनपुर की जीविका संसाधन सेवी राखी देवी महिला समूहों के माध्यम से महिलाओं एवं परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित खान-पान, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक कर रही हैं। वे स्वयं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जानकारियाँ महिला समूहों की बैठकों में साझा करती हैं तथा गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को खान-पान, स्वच्छता और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करती हैं।
राखी देवी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में भी लोगों को जागरूक करती हैं। जिन बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनके माता-पिता को समझाकर टीकाकरण सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रयास करती हैं। उनका मानना है कि सही जानकारी, स्वच्छ आदतों और पौष्टिक आहार से परिवार एवं समाज को स्वस्थ बनाया जा सकता है। जीविका से जुड़ने के बाद स्वयं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और प्राप्त जानकारियों को वे अब समुदाय के अन्य लोगों तक पहुँचा रही हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने जिला प्रशासन, सारण एवं जीविका के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Saharsa, Bihar | Oct 17, 2026