मुख्यमंत्री द्वारा इलाज के लिए मदद का भरोसा मिलने के बाद एक युवक को उम्मीद जगी थी कि अब उसका इलाज बेहतर तरीके से हो सकेगा। लेकिन AIIMS अस्पताल पहुंचने के बाद युवक का आरोप है कि उसके केस को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और इलाज में लापरवाही बरती जा रही है।
युवक का कहना है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उसे लगा था कि उसकी जिंदगी बचाने की दिशा में तेजी से काम होगा, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की कथित लापरवाही से उसकी उम्मीदें टूटती नजर आ रही हैं।
लगातार परेशानी और इलाज को लेकर निराश युवक अब इच्छा मृत्यु की गुहार लगा रहा है। युवक ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उचित इलाज उपलब्ध कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि जब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इलाज की पहल हुई, तो AIIMS में युवक के इलाज को लेकर ऐसी स्थिति क्यों बनी?
#korba #viral #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #news
Korba, Korba | Sep 12, 2026