Public App Logo
Profile Picture

Chhattisgarh Update 24

@chhattisgarhupdate24
502Followers
0Following
मंगलवार शाम कोरबा के SECL रोड स्थित पंजाबी जंक्शन ढाबे से एक मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है। घटना के दौरान संदिग्ध युवक की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक चिमनी भट्ठा क्षेत्र में रहता है और उसके संबंध में पहले भी चोरी की शिकायतें होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नागरिकों से अपील है कि CCTV में दिख रहे संदिग्ध व्यक्ति से सतर्क रहें और यदि इसकी पहचान या किसी घटना से संबंधित जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=public nis:value=public nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/>
POCSO कानून को लेकर पुरुषों को भी रहना होगा सावधान।
आज के समय में नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। POCSO के तहत शिकायत दर्ज होने के बाद मामला गंभीर कानूनी प्रक्रिया में पहुंच जाता है।
हालांकि, सिर्फ आरोप या बयान के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता। मामले की निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही दोष तय होता है।
ऐसे में पुरुषों के लिए जरूरी है कि नाबालिगों के साथ व्यवहार, बातचीत और संपर्क को लेकर पूरी सावधानी बरतें और किसी भी विवादित परिस्थिति से बचें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbpost2026reelsfypシ゚ nis:value=fbpost2026reelsfypシ゚ nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbpost2026reelsfypシ゚ nis:value=fbpost2026reelsfypシ゚ nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा नगर निगम में सोमवार सुबह कांग्रेस पार्षदों ने अचानक रियलिटी चेकिंग की। करीब 11 बजे पार्षद कैमरा लेकर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां कई अधिकारी-कर्मचारी नजर नहीं आए। उपायुक्त पवन वर्मा के चेंबर में भी अधिकारी मौजूद नहीं मिले, लेकिन पंखा चलता मिला। पार्षदों ने पूरे मामले को कैमरे में रिकॉर्ड कर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा जिले में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। IMD रायपुर के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जिले के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों और जलाशयों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbpost2025reelsfypシ゚ nis:value=fbpost2025reelsfypシ゚ nis:enabled=true nis:link/>
OTP, UPI PIN और बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने, अनजान लिंक और फर्जी कॉल से सावधान रहने की अपील की। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने की सलाह दी गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24#viral nis:value=chhattisgarhupdate24#viral nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा के निहारिका स्थित घंटाघर चौक मे आ गया है राष्ट्रीय आर्ट एंड क्रॉफ्ट। घरेलू उपयोग की सारी चीजें एक ही छत के नीचे 
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=artandcraftcroft#public nis:value=artandcraftcroft#public nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रायपुर के डगनिया मुख्यालय के गेट के सामने संघ ने जोरदार गेट मीटिंग आयोजित की।
इस गेट मीटिंग में अंबिकापुर, कोरबा, रायगढ़, मड़वा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से तीनों विद्युत कंपनियों के 600 से अधिक कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता शामिल हुए।
संघ की सबसे प्रमुख मांग जनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद पर विभागीय पदोन्नति का 70 प्रतिशत कोटा बहाल करने की है। संघ का कहना है कि इस कोटे को घटाकर 40 प्रतिशत किए जाने से विभागीय अभियंताओं के पदोन्नति के अवसर सीमित हो जाएंगे। साथ ही ट्रांसमिशन कंपनी में भी 70 प्रतिशत विभागीय पदोन्नति कोटा निर्धारित करने की मांग की गई है।
इसके अलावा संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, रिक्त पदों पर पदोन्नति, �
कोरबा की सड़के बारिश के दिनों में अपनी असली ख़ूबसूरती दिखाती है। ऐसी ही एक खूबसूरती की कुछ झलकियां हम आपको दिखा रहे है जिसे देख कर आप भी कहेंगे की वाह क्या सड़कें है। हालांकि ये तो सिर्फ कोरबा सीएसईबी से लेकर कोरबा घंटाघर तक ही सड़कें है ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है की पूरे कोरबा की सड़को का क्या हाल होगा?👀

<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=korbanews nis:value=korbanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=korbakikhabat nis:value=korbakikhabat nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा। CSEB चौक पर इन दिनों वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट और दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
लेकिन इसी बीच सवाल उठ रहा है कि क्या बिना नंबर प्लेट या स्पष्ट रजिस्ट्रेशन नंबर के गुजर रहे ट्रैक्टरों पर भी पुलिस की नजर पड़ रही है?
मोटर वाहन नियमों के तहत ट्रैक्टर समेत वाहनों पर वैध रजिस्ट्रेशन मार्क प्रदर्शित होना जरूरी है। ऐसे में यदि कोई ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के सार्वजनिक सड़क पर दौड़ रहा है, तो उसकी भी जांच और नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब दोपहिया वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है, तो बिना नंबर प्लेट चलने वाले ट्रैक्टरों की भी जांच की जानी चाहिए।
अब देखना होगा कि CSEB चौक की चेकिंग में सभी तरह के वाहनों पर समान रूप से कार्रवाई होती है या नहीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba#viral nis:value=korba#viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=public nis:value=public nis:enabled=true nis:link/>
अगर आपकी जमीन किसी सरकारी परियोजना, SECL की खदान या NTPC जैसे पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित की जा रही है, तो अपने अधिकार जरूर जानिए।
नियमों के तहत पात्र मामलों में जमीन के उचित मुआवजे के साथ मकान, कुआं, पेड़ और फसल का भी अलग से मूल्यांकन किया जाता है।
प्रभावित परिवारों को पुनर्वास, रोजगार या वैकल्पिक आर्थिक सहायता का अधिकार भी हो सकता है।
अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। वहीं पुनर्वास स्थल पर सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का प्रावधान किया जाता है।
अगर आपको लगता है कि मुआवजा कम दिया गया है या आपके पुनर्वास अधिकारों का पालन नहीं हुआ, तो आप संबंधित प्राधिकरण या न्यायालय में शिकायत और अपील कर सकते हैं।
अपने अधिकार जानिए, जागरूक बनिए और उचित मुआवजा व सम्मानजनक पुनर्वास की मांग कीजिए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=secl#bhoovisthapit#chhattisgarhupdate24#viralreels nis:value=secl#bhoovisthapit#chhattisgarhupdate24#viralreels nis:enabled=true nis:link/>
विशाखापट्टनम के एक स्कूल में LKG के 6 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक की डांट के बाद बच्चा डर गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने CCTV फुटेज के आधार पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vishakhapatnam nis:value=vishakhapatnam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schooldays nis:value=schooldays nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा जिले के कटघोरा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों की कार्यशैली को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। 55 करोड़ रुपये की कथित ठगी के आरोपी की तलाश में दिल्ली गई पुलिस टीम द्वारा बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के हवाई यात्रा करने के मामले में 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
बताया जा रहा है कि जेसीबी कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 55 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत गौरव मोदी ने कटघोरा थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का दिल्ली जाना प्रस्तावित था।
आरोप है कि ट्रेन में तत्काल टिकट नहीं मिलने पर पुलिस टीम ने हवाई यात्रा की और इसके लिए टिकट का पैसा प्रार्थी से लिया गया। पुलिस टीम दिल्ली पहुंची, लेकिन आरोपी के फरार होने की जानकारी देकर वापस लौट आई।
मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद बिलासपुर रेंज आईजी स्तर पर जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया बिना अनुमति हवाई यात्रा करने और पुलिस नियमों का पालन नहीं करने क�
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र से चोरीकी शिकायत सामने आई है। ग्राम तरदा निवासी मनीष कुमार पटेल ने उरगा थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित के दुकान मे चोरी किए जाने की बात सामने आई है। शिकायत पत्र में करीब 20 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी होने का भी उल्लेख किया गया है।

पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर चोरी और ऑनलाइन ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अब पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tarda nis:value=tarda nis:enabled=true nis:link/>
सूरजपुर जिले मे प्रतापपुर विकासखंड के धोन्धा गांव में भारी बारिश के बाद करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल नदी के तेज बहाव में बह गया।
बताया जा रहा है कि पुल के बह जाने से आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुल निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं और निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार तथा घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगाए हैं।
भारी बारिश के बीच पुल के बह जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। अब सवाल उठ रहा है कि करोड़ों रुपये की लागत से बने इस पुल की निर्माण गुणवत्ता आखिर इतनी कमजोर कैसे रही?
मामले में संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई के बाद ही पुल निर्माण से जुड़े आरोपों की वास्तविकता सामने आ सकेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=surajpur nis:value=surajpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbviral nis:value=fbviral nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा के मिनीमाता हसदेव बांगो डैम घूमने पहुंचे एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के दो दिन बाद सोमवार, 17 अगस्त को युवक का शव डैम से बरामद किया गया।
मृतक की पहचान पाली थाना क्षेत्र के चैथमागोपापुर निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजीत 15 अगस्त को अपने चार दोस्तों के साथ बांगो डैम घूमने पहुंचा था। वह तैरते हुए पानी से बाहर निकलने की बात कहकर डेम मे कूद गया। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना के बाद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित अमले ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो दिनों की तलाश के बाद सोमवार को रंजीत का शव डैम से बरामद कर लिया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbviral nis:value=fbviral nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा जिले के कटघोरा थाना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा थाना प्रभारी एमबी पटेल समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक निलंबित पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी एमबी पटेल के अलावा राम पाण्डेय, पुष्पेंद्र कुर्रे और कंवर के नाम बताए जा रहे हैं।
एक ही थाना के चार पुलिसकर्मियों पर एक साथ हुई इस कार्रवाई को विभागीय स्तर पर गंभीर माना जा रहा है। हालांकि, निलंबन की सटीक वजह और संबंधित विभागीय आरोपों का विस्तृत विवरण फिलहाल सामने नहीं आया है।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद कटघोरा थाना की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में एसपी सिद्धार्थ तिवारी को यह बड़ा प्रशासनिक कदम उठाना पड़ा।
मामले में विभागीय आदेश और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद निलंबन की वजह और आरोपों की प
कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में पानी की लगातार अधिक आवक को देखते हुए आज 16 अगस्त 2026 की शाम 4 बजे बांध के विभिन्न गेट खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा है।

बांध का जलस्तर 358.60 मीटर और 93.65 प्रतिशत दर्ज किया गया। मुख्य अभियंता बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा और अनुमति के बाद गेट नंबर 2 को 0.10 मीटर, गेट नंबर 3 को 0.40 मीटर, गेट नंबर 4 से 8 तक को 1-1 मीटर, जबकि गेट नंबर 9 को 0.40 मीटर और गेट नंबर 10 को 0.10 मीटर खोला गया है।

इन गेटों से करीब 32,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं हाइडल पावर प्लांट के माध्यम से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह बांध से कुल 41,080 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है।

बताया गया है कि पिछले करीब ढाई घंटे से बांध का जलस्तर स्थिर बना हुआ है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/>update24#viral nis:value=korba#chhattisgarhupdate24#viral nis:enabled=true nis:link/> #chhattisgarh <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=newsupdate nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा से इस वक्त की दुखद खबर सामने आई है।
किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।
आज सुबह करीब 4 बजे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 
मालती किन्नर किन्नर समाज के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई थीं।
उन्होंने कोरबा नगर निगम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर पद का चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी में भी उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाली थी।
मालती किन्नर के निधन की खबर से किन्नर समाज के साथ ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। लोग उन्हें सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए याद कर रहे हैं।
दोपहर 12 बजे हेलीपैड स्थित मुक्तिधाम मे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba#chhattisgarh nis:value=korba#chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maltikinner#viral nis:value=maltikinner#viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा के बांगो बांध से बड़ी खबर सामने आई है। लगातार बारिश और पानी की बढ़ती आवक के चलते बांध के सात गेट खोले गए हैं। इसी दौरान बांध का नजारा देखने पहुंचे चैतमा निवासी रंजीत यादव ने गार्डन की रेलिंग से खुले गेट की ओर पानी में छलांग लगा दी। तेज बहाव में युवक लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस रंजीत के साथ मौजूद तीन दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि बांध का जलस्तर 358.60 मीटर यानी 93.65 प्रतिशत पहुंच चुका है। सात गेटों और हाइडल पावर प्लांट के जरिए कुल 27,786 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। ऐसे में बांध क्षेत्र में लोगों से बेहद सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=public nis:value=public nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bango nis:value=bango nis:enabled=true nis:link/>
लगातार बारिश के चलते कोरबा के बांगी जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग ने बांध के तीन गेट खोल दिए हैं। करीब 3005 क्यूसेक पानी नदी की ओर छोड़े जाने की जानकारी है। गेट खुलने के बाद आसपास के निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=public nis:value=public nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/>
ई vatan tere liye 

<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/>
Jai hind 
<nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा में आज 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होकर यात्रा ओपन थिएटर घंटाघर तक पहुंचेगी। यात्रा में छात्र-छात्राएं, युवा, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक शामिल होंगे। वंदेमातरम् थीम पर आयोजित इस यात्रा में देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhupdate24 nis:value=chhattisgarhupdate24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=public nis:value=public nis:enabled=true nis:link/>
एक तरफ अपने हक और मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर झारखंड तक छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की खबर सामने आई है।
लेकिन दूसरी तरफ सवाल यह भी है कि जब धार्मिक यात्राओं और जुलूसों के दौरान कुछ लोग खुलेआम तलवार, त्रिशूल या दूसरे हथियार लेकर सड़कों पर नजर आते हैं, तो उनके मामले में कानून का पालन किस तरह कराया जाता है?

क्या धार्मिक आस्था कानून से ऊपर है?

अगर किसी व्यक्ति के पास ऐसा हथियार है, जिसे रखना या सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना कानून या स्थानीय प्रशासन के आदेशों के खिलाफ है, तो कार्रवाई का आधार क्या होगा? और अगर पुलिस हथियार जब्त करने के बाद व्यक्ति को छोड़ देती है तो इसकी वजह क्या है?

कानून की नजर में प्रदर्शनकारी छात्र हो या किसी धार्मिक यात्रा में शामिल व्यक्ति—कानून का सिद्धांत समान होना चाहिए।

सवाल किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है।
सवाल सिर्फ इतना है—
क्या कानून सबके लिए बराबर है??????
अगर छात्रों के प्रदर्शन में कानून-व्यवस्था का हवाला देकर सख्ती की जाती है, तो हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर भी वही कानून और वही मापदंड लागू क्यों नहीं होने चाहिए?
प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि हथियार लेकर सार्वजनिक रूप से चलने वालों के लिए क्या नियम हैं और उनका उल्लंघन होने पर क्या कार्रवाई की जाती है।
क्योंकि लोकतंत्र में कानून की ताकत तभी भरोसा पैदा करती है, जब उसका इस्तेमाल बिना भेदभाव और समान रूप से किया जाए।