जतारा: कॉलेज की समस्याओं पर ABVP का ज्ञापन, 7 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद भाग संयोजक विनीत तिवारी ने बताया कि कॉलेज में CCTV कैमरे लगाने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और लंबे समय से खराब पड़े फ्रीजर को दुरुस्त कराने सहित अन्य समस्याओं का निराकरण जरूरी है।