जतारा: जतारा नगर के नरसिंह मंदिर में सवर्ण समाज की बैठक, योगेंद्र तिवारी बने ब्लॉक अध्यक्ष
जतारा नगर के नरसिंह मंदिर में सवर्ण समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी रामरतन दीक्षित सहित समाज के कई लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने सर्वसम्मति से योगेंद्र तिवारी (अटल) को जतारा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया।