जतारा: किसानों की आवाज़ जतारा में गूंजी, किसानों ने 15 दिन में समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
जतारा में भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ ने पांच तहसीलों के किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीओ (राजस्व) के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने भूलेख सुधार, नामांतरण, लंबित राजस्व प्रकरण, बिजली ट्रांसफार्मर बदलने, टोल वसूली बंद कराने सहित 13 प्रमुख मांगें रखीं।