चंदेरा थाना क्षेत्र के पठारी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद एक युवती ने आवेश में आकर डाई (रंग) का सेवन कर लिया। परिजनों को जब जानकारी लगी तो घर में हड़कंप मच गया।डायल 112 पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवती को उपचार के लिए जतारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।