शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिशन खेड़ी में दंत फ्लोरोसिस स्क्रीनिंग शिविर आयोजित
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के मार्गदर्शन एवं डॉ. रुचिका उइके के निर्देशन में विकासखंड इछावर के ग्राम बिशन खेड़ी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में दंत फ्लोरोसिस स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के कुल 45 विद्यार्थियों की दंत स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 8 बच्चों में दंत फ्लोरोसिस के मामले चिन्हित किए गए। चिन्हित बच्चों को आवश्यक परामर्श एवं आगे की जांच/उपचार हेतु उचित मार्गदर्शन दिया गया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दंत फ्लोरोसिस की रोकथाम, मौखिक स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग एवं दांतों की नियमित देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही IEC (सूचना, शिक्षा एवं संचार) गतिविधियों के माध्यम से दंत स्वास्थ्य एवं फ्लोरोसिस से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों में दंत फ्लोरोसिस की समय पर पहचान, रोकथाम एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के साथ-साथ जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore