कृषि रोड मैप अंतर्गत फलोद्यान प्रदर्शन कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न
केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH )लखनऊ के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि रोड में कार्यक्रम के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण विकासखंड भेरुंदा में संपन्न हुआ। चयनित कृषकों कों अमरूद एवं आम फलोद्यान लगाने की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में CISH लखनऊ से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर के. के. श्रीवास्तव द्वारा जलवायु के आधार पर अमरूद एवं आम फसल उत्पादन की खेती की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने फलोद्यान की सघनता एवं उनके उत्पादन की जानकारी दी गई। डॉ. अंशुमन सिंह द्वारा अमरूद, आम की विभिन्न किस्मों की उत्पादन, गुणवत्ता, भंडारण क्षमता, उर्वरक प्रबंधन एवं सिंचाई प्रबंधन, अमरूद फसल में ट्रेनिंग, प्रूनिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डॉ. दीपक सिंह द्वारा फलोद्यान में लगने वाले कीट, रोगों के निदान की जैविक एवं रासायनिक नियंत्रण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। ग्राम सोठी के उन्नत शील कृषक श्री चंद्रवीर सिंह भाटी के प्रक्षेत्र पर आम एवं अमरूद फसल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान श्री जगदीश सिंह मुजाल्दा वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री विजय कुमार वारिवा सहित भेरूदां, बुधनी, इछावर के कृषक एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
4 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026