🤝 जनता दरबार में 30 मामलों की हुई सुनवाई; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश
🔹 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता, राजस्व श्री अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनता दरबार का आयोजन।
🔹 विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 आवेदनों की सुनवाई की गई।
🔹 राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।
🔹 संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की समुचित जांच कर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए गए।
🔹 सभी पदाधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने के निर्देश दिए गए।
“सबका सम्मान–जीवन आसान” की भावना के अनुरूप आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद