🌸 बाल विवाह मुक्त भारत की ओर बढ़ता जहानाबाद; 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह मुक्त दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, जहानाबाद एवं कवच परियोजना (सेन्टर डायरेक्ट) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया।
🔹 अपर समाहर्ता, राजस्व एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
🔹 उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई।
🔹 जागरूकता रथ के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।
🔹 पंचायत एवं विद्यालय स्तर पर शपथ ग्रहण, हस्ताक्षर अभियान एवं विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
🔹 संवेदनशील पंचायतों में विशेष निगरानी रखते हुए बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
📞 बाल विवाह की सूचना दें — चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 अथवा महिला हेल्पलाइन 181 पर। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
🤝 आइए, मिलकर संकल्प लें — बाल विवाह को मिटाएंगे, बच्चों का भविष्य संवारेंगे।
#बालविवाहमुक्तभारत
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
#जिलाप्रशासन_जहानाबाद