सिवान: माय भारत द्वारा महादेवा में संविधान दिवस मनाया गया, हुसैनगंज व पचरुखी के युवा मौजूद रहे
Siwan, Siwan | Nov 26, 2025 सिवान के महादेवा में माय भारत के तत्वावधान में संविधान दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिवस उस ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में मनाया जाता है, जब 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को आधिकारिक रूप से अंगीकृत किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत युवा प्रेरणा के प्रतीक स्वामी विवेकानंद तथा भारत रत्न की चित्र पर माल्यार्पण किया गया।