प्रतापगढ़: लोहियानगर निवासी युवक ने बीमारी से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
अंतू थाना क्षेत्र के लोहियानगर के रहने वाले विनोद पटवा पुत्र स्व. रामदास तीन साल पहले से पैरालाइसिस से बीमार चल रहा है। जिससे वह परेशान रहता था। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर से जाकर लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर सहजीपुर फाटक के पास मालगाड़ी के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। विनोद तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।