प्रतापगढ़: राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं को सीताराम धाम जोगापुर के भंडारे में खिचड़ी वितरित की
बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने गुरुवार शाम 4.30 बजे कुंभ प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं को सीताराम धाम जोगापुर के भंडारे में पहुंचकर खिचड़ी वितरित किया। उन्होंने कहा कि यह योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है, जिसमें संगठन के लोग रचनात्मक कार्यक्रम करके सेवा ही संगठन के मंत्र को साकार कर रहे हैं।