प्रतापगढ़: एसपी ने भूपियामऊ चौराहे पर महाकुंभ स्नान पर्व के दृष्टिगत ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
महाकुंभ स्नान पर्व की वजह से श्रद्धालुओ की भारी भीड़ प्रतापगढ़ पहुंच रही है। जिसकीं वजह से अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गुरुवार शाम 5:30 बजे एसपी डॉ अनिल कुमार भूपियामऊ चौराहे पहुंचकर डायवर्जन की स्थिति देखी और यातायात संचालित करने के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।