प्रतापगढ़: पारा हमीदपुर निवासी महिला को बांस काटने का विरोध करने पर की गई पिटाई
पारा हमीदपुर निवासी शिवकली का आरोप है कि वह अपने खेत मे जानवरों के लिए चारा काटने गई हुई थी। इसी दौरान खेत के बगल लगे बास के कोठ में से पड़ोसी रमेश कुमार जबरन बास काट रहे थे । जब शिवकली ने बास काटने का विरोध करते हुए टोका तो रमेश कुमार गाली गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान रमेश कुमार तथा उनकी पत्नी ने शिवकली को जमकर मारा पीटा।