प्रतापगढ़: ज़िला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन आमंत्रण प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोरखपुर और बिजनौर ने जीते अपने-अपने मैच
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ओपन स्टेट आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता खेली जा रही है। जिसमें गुरुवार शाम 5 बजे तक कुल पांच मैच खेले गए , जिसमें दिन का पहला मैच गोरखपुर और मऊ के बीच खेला गया ,गोरखपुर के लिए लकी 2 गोल,पलक कुमारी 1 गोल,नंदिनी 1 गोल ,और अंशु ने 1 गोल किया और मऊ के लिए एकमात्र गोल गायत्री ने किया ।