प्रतापगढ़: रेलवे स्टेशन मोड़ के पास भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने महाकुम्भ के श्रद्धालुओं को नाश्ता और पानी का वितरण किया
महाकुम्भ के श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ के दृष्टिगत गुरुवार शाम 5:30 बजे रेलवे स्टेशन मोड़ के पास भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं को नाश्ते और पानी का वितरण किया। जिलाअध्यक्ष रुचि केसरवानी ने बताया की श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो और उन्हे अपने वाहन में ही पानी और नाश्ता मिल जाए इसलिए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी सेवा कार्य कर रहे है।