मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने मुख्य बाजार में नियम विरुद्ध बाइक चलाने वाले चालक का काटा चालान
मड़ावरा पुलिस ने सोमवार की शाम करीब 7 बजे पैदल गस्त के दौरान मुख्य बाजार में नियम विरुद्ध बाइक चलाने बाले एक चालक का चालान काटा है। बताया गया है कि जब पुलिस कस्वे में पैदल गस्त कर रही थी कि तभी एक बाइक पर सवार 3लोग दिखे जो हेलमेट भी नही लगाये थे। जिन्हें रोका गया और बाइक चालक का चालान काटकर उसे सख्त चेतावनी दी गई।