जमुई: दो दिनों से गायब वृद्ध महिला का पोखर में उपलाया हुआ मिला श^व
जमुई: शहर के बोधवान तालाब स्थित पीडी मेडिकल स्कूल के सामने कोठी पोखर से गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे एक महिला का शव उपलाया हुआ बरामद किया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मृतका महिला की पहचान भछियार मोहल्ला निवासी स्वर्गीय केदार प्रसाद केसरी की 90 वर्षीय पत्नी चिंता देवी के रूप में की गई जो अपने घर से दो दिनों से गायब थी। पुलिस द्वारा मृतका वृद्ध महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम करने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू की गई।
मृतका के पुत्र अजय केसरी ने बताया कि उनकी मां चिंता देवी दो दिन पहले से लापता थी। चारों ओर खोजबीन की गई थी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था जिस वजह से टाउन थाना में गुमशुदगी की शिकायत की गई थी। इसके बाद गुरुवार को स्थानीय लोगों द्वारा पोखर में शव उपलया हुआ देख सूचना दी गई। वृद्ध महिला पोखर में कैसे डूबी इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह पोखर की ओर हमेशा टहलने जाती थी। इसी दौरान वह किसी तरह पोखर में गिर गई। जिस पर किसी की नजर नहीं पड़ी और डूबने से उसकी मौत हो गई ल। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। #jamui #jamuiPolice #crimealert #viralpost
Jamui, Jamui | Nov 12, 2026