जमुई: छाती पर टां^गी से ह^म^ला कर ले ली जा^न
जमुई: जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटटी गांव में भूमि विवाद के रंजिश में दबंग पड़ोसियों ने विजय यादव की छाती पर टां^गी से ह^म^ला कर दिया, जिससे विजय यादव बेहोशी अवस्था में गिर पड़े। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और फौरन परिजन द्वारा विजय यादव को गुरुवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर मृत्युंजय पंडित ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। विजय यादव की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई तनाव का माहौल बन गया। इधर विजय यादव की मौत के बाद परिजन का रो-रो कर पूरा हाल हो रहा है पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। #jamui #jamuiPolice #crimealert #CrimeNews
Jamui, Jamui | Nov 12, 2026