जमुई: चा^कू से हमला कर युवक को किया घायल
जमुई: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर गांव में सड़क किनारे मवेशी बांधने और सरकारी नल से पानी गिरने को लेकर दबंग पड़ोसी ने समुंदर साह के पुत्र रोशन कुमार के पीठ पर चा^कू से हमला कर बुरी तरह घा^यल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद घायल रोशन कुमार का मंगलवार की देर रात सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल रोशन कुमार ने चाकू से हमला करने व मारपीट करने का आरोप पड़ोसी सुरेंद्र साह और उनके पुत्र रूपेश कुमार पर लगाया है। घटना के बाद आरोपित फरार हैं। घायल रोशन कुमार ने बताया कि वह बाहर में रहकर काम करता हैं और बाहर से अभी घर पहुंचे ही था कि अचानक सुरेंद्र साह और उनके पुत्र रूपेश कुमार द्वारा सरकारी नल से पानी गिरने का बहाना बनाकर बेवजह गाली- गलौज किया जाने लगा तो उक्त लोगों के द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान पीठ पर चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। घटना के बाद गिद्धौर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल इलाज के दौरान रोशन कुमार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। #jamui #jamuiPolice #CrimeNews
Jamui, Jamui | Nov 11, 2026