कसरावद: कसरावद के मेला मैदान में गगनभेदी आतिशबाजी के बीच रावण दहन, जनसैलाब उमड़ा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा
विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को इंदौर रोड स्थित मेला मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण उत्साह और उल्लास के साथ दहन किया गया। शाम 5:30 बजे से शुरू हुई गगनभेदी आतिशबाजी का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचे। एक घंटे से अधिक समय तक चली आतिशबाजी और रामायण के संवादों के बीच पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रात 10