शाहतलाई में प्रतिबंधित मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला
📍 शाहतलाई, बिलासपुर
बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई के पास प्रतिबंधित मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रेस्ट हाउस के पास बैरियर नंबर-3 पर पंजाब नंबर की एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर श्रद्धालुओं को बाबा बालक नाथ मंदिर लेकर आई थी, लेकिन हादसे के समय वाहन में कोई श्रद्धालु सवार नहीं था। इस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना के बाद प्रतिबंधित मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मार्गों पर नियमों का सख्ती से पालन करवाने की मांग की है।
#हिमाचल #मेंटोर #शाहतलाई #बिलासपुर #बाबाबालकनाथ #शाहतलाईमंदिर #सड़कहादसा #टेंपोट्रैवलर #हादसा #सुरक्षा #हिमाचलन्यूज #बिलासपुरन्यूज #हिमाचलमेंटोर