आज दिनांक 22-08-2026 को दिनेश पुत्र गोविंद, निवासी गाँव पुन्ना, परगना किहार, तहसील सलूणी (जिला चंबा) बाइक पर पुन्ना से धुत्ता की ओर जा रहे थे। रास्ते में चकलई नाला के समीप ऊपर से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दिनेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन सलूणी की ओर से पीड़ित परिवार को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रशासन द्वारा मृतक दिनेश की माता श्रीमती जित्तो को ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) की फौरी राहत राशि ( फौरी राहत) का भुगतान मौके पर ही दिया गया है।
प्रशासन ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।