Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

News in Dharwala

मणिकर्ण में नदी किनारे फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, पंजाब के तीन पर्यटक तेज बहाव में बहे, समय रहते बचाई गई जान

नदी के किनारे फिसलने से मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने पर्यटकों से सतर्क रहने और जोखिम न लेने की अपील की

कुल्लू जिले के मणिकर्ण में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब से घूमने आए एक परिवार के तीन सदस्य नदी किनारे फोटो खिंचवाने के दौरान अचानक फिसलकर तेज बहाव में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, जिसके चलते तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते मदद मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नदियों और खतरनाक स्थानों के समीप सेल्फी या फोटो खिंचवाते समय विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।

मणिकर्ण में नदी किनारे फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, पंजाब के तीन पर्यटक तेज बहाव में बहे, समय रहते बचाई गई जान नदी के किनारे फिसलने से मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने पर्यटकों से सतर्क रहने और जोखिम न लेने की अपील की कुल्लू जिले के मणिकर्ण में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब से घूमने आए एक परिवार के तीन सदस्य नदी किनारे फोटो खिंचवाने के दौरान अचानक फिसलकर तेज बहाव में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, जिसके चलते तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते मदद मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नदियों और खतरनाक स्थानों के समीप सेल्फी या फोटो खिंचवाते समय विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।

Dharwala, Chamba | Jun 9, 2026

आपदा से मिले सबक के बाद प्रशासन सतर्क, मणिमहेश यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ युद्धस्तर पर काम

हड़सर से धनछो तक व्यवस्थाओं की पड़ताल, मणिमहेश यात्रा को लेकर प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय

सुरक्षित और सुगम होगी मणिमहेश यात्रा, एडीएम ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

आपदा से मिले सबक के बाद प्रशासन सतर्क, मणिमहेश यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ युद्धस्तर पर काम हड़सर से धनछो तक व्यवस्थाओं की पड़ताल, मणिमहेश यात्रा को लेकर प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय सुरक्षित और सुगम होगी मणिमहेश यात्रा, एडीएम ने दिए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

Dharwala, Chamba | Jun 9, 2026

साच पास में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वादियों में बढ़ी रौनक
चंबा–पांगी को जोड़ने वाला साच पास बना पर्यटकों की पहली पसंद
साच पास में जुटने लगे सैलानी, पर्यटन कारोबार को मिली नई उड़ान
बर्फीली चोटियों के बीच साच पास में पर्यटकों का जमावड़ा

साच पास में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वादियों में बढ़ी रौनक चंबा–पांगी को जोड़ने वाला साच पास बना पर्यटकों की पहली पसंद साच पास में जुटने लगे सैलानी, पर्यटन कारोबार को मिली नई उड़ान बर्फीली चोटियों के बीच साच पास में पर्यटकों का जमावड़ा

Dharwala, Chamba | Jun 9, 2026

मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां तेज: एडीएम ने हड़सर-धनछो ट्रैक का किया निरीक्षण, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के निर्देश

भरमौर, 9 जून। 
विश्व प्रसिद्ध पवित्र मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए भरमौर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एडीएम भरमौर विकास शर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग तथा वन्य प्राणी प्रभाग (डीएफओ वाइल्डलाइफ) की संयुक्त टीम ने हड़सर से धनछो तक पैदल यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम विकास शर्मा ने हड़सर-धनछो ट्रैक पर पैदल चलकर विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और पिछले वर्ष मानसून के दौरान हुई भारी बारिश एवं भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों का आकलन किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित मार्गों के वैकल्पिक रास्तों के निर्माण और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं, ताकि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

एडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि असुरक्षित एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यह भी तय किया गया कि जिन स्थानों पर पिछले वर्ष पुलों को नुकसान पहुंचा था, वहां वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से लकड़ी के अस्थायी पुल स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक तकनीकी आंकलन और स्थल चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एडीएम ने कहा कि मौसम की चुनौतियों और पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने समय रहते तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां तेज: एडीएम ने हड़सर-धनछो ट्रैक का किया निरीक्षण, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के निर्देश भरमौर, 9 जून। विश्व प्रसिद्ध पवित्र मणिमहेश यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए भरमौर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एडीएम भरमौर विकास शर्मा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग तथा वन्य प्राणी प्रभाग (डीएफओ वाइल्डलाइफ) की संयुक्त टीम ने हड़सर से धनछो तक पैदल यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम विकास शर्मा ने हड़सर-धनछो ट्रैक पर पैदल चलकर विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और पिछले वर्ष मानसून के दौरान हुई भारी बारिश एवं भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों का आकलन किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित मार्गों के वैकल्पिक रास्तों के निर्माण और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं, ताकि यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। एडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि असुरक्षित एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यह भी तय किया गया कि जिन स्थानों पर पिछले वर्ष पुलों को नुकसान पहुंचा था, वहां वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से लकड़ी के अस्थायी पुल स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक तकनीकी आंकलन और स्थल चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीएम ने कहा कि मौसम की चुनौतियों और पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने समय रहते तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

Dharwala, Chamba | Jun 9, 2026

साच पास की खूबसूरती का लें आनंद, विधायक डॉ. जनक का पर्यटकों को न्योता
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विधायक डॉ. जनक की साच पास आने की अपील

साच पास की खूबसूरती का लें आनंद, विधायक डॉ. जनक का पर्यटकों को न्योता पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विधायक डॉ. जनक की साच पास आने की अपील

Dharwala, Chamba | Jun 9, 2026

मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, एडीएम ने हड़सर-धनछो ट्रैक का लिया जायजा

मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, एडीएम ने हड़सर-धनछो ट्रैक का लिया जायजा

Dharwala, Chamba | Jun 9, 2026