एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने तागी के डिग्गो गांव में लोगों की सुनी समस्याएं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सीएमओ से की चर्चा।
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो धरवाला
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तागी के गांव डिग्गो में पहुंचकर एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी कई जनसमस्याएं उनके समक्ष रखीं। ललित ठाकुर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद चंबा में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज से मुलाकात कर नागरिक अस्पताल भरमौर तथा सीएचसी चूड़ी से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है और इन संस्थानों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान बीएमओ डॉ. पुरी भी उपस्थित रहे।
ललित ठाकुर ने बताया कि इससे पहले उन्होंने प्रातः सीएचसी चूड़ी का निरीक्षण भी किया, जहां डॉ. शिवराज सिंह रणपतिया मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया गया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएचसी होली का भी दौरा कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।