सोरांव: फाफामऊ घाट पर बढ़ते जल स्तर को लेकर टीम द्वारा बचाव हेतु दिए गए निर्देश
लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान के कारण फाफामऊ गंगा घाट पर जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। घटों पर पानी का प्रभाव बढ़ने से अप्रिय घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं। जिसको लेकर शनिवार की दोपहर गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से जवान अभिषेक कुमार यादव तथा दिनेश पाल ने कमान संभाली है।