मंडला: पूर्व सामान्य वनमंडल में मिला अवयस्क बाघ का शव, प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया अंतिम संस्कार: डीएफओ
Mandla, Mandla | Jan 10, 2026 पूर्व सामान्य वनमंडल मंडला के अंतर्गत 9 जनवरी को अंजनियां वन परिक्षेत्र जगमण्डल (सा.) की आरएफ 1562 बीट में एक अवयस्क बाघ मृत पाया गया। एनटीसीए एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक के निर्देशानुसार स्थल को सुरक्षित कर डॉग स्क्वाड से जांच की गई। 10 जनवरी को तीन बजे विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सक डॉ संदीप अग्रवाल कान्हा टाईगर रिजर्व, डॉ सुमित पटेल आदि ने पोस्टमार्टम किया।