टीकमगढ़ खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
-
पलेरा में ओवरलोड रेत का परिवहन करते डंपर को पकड़ा, वाहन जप्त
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में तथा खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत के मार्गदर्शन में आज पलेरा क्षेत्र में पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
संयुक्त निरीक्षण एवं चेकिंग के दौरान पलेरा क्षेत्र में एक रेत से भरा हुआ ओवरलोड डंपर को पकड़ा गया। वाहन की जांच में निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज का परिवहन पाया गया। इस पर पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उक्त डंपर को जप्त कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में खनिज निरीक्षक एवं खनिज अमला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में स्थानीय पुलिस टीम का भी सहयोग रहा।
खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन एवं नियम विरुद्ध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
2 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026