घाटमपुर: महिला की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, मारपीट और जहर देने का आरोप, कार्रवाई न होने का दावा
घाटमपुर में महिला की मौत के मामले में परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि गंभीर हालत में महिला ने खुद घटना की जानकारी दी थी। कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर और घाटमपुर थाने में शिकायत देकर एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग की है।