सोरांव: मऊआइमा इलाके के सिसई सिपाह में तमंचा से लैस होकर जानलेवा हमले का आरोप, सीसीटीवी कैमरे में कैद
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई सिपाह गांव में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। हथियारों से लैस लोगों ने एक युवक के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी बाइक तोड़ दी और जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उक्त गांव निवासी शैलेश कुमार पुत्र के अनुसार, लगभग 16 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।