उज्जैन: चलती काचीगुड़ा एक्सप्रेस में चढ़ते समय गैप में फंसा यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाई जान
उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार दोपहर काचीगुड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच कमर तक फंस गया। नाश्ता लेकर लौट रहे यात्री को गिरता देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान रामचरण यादव ने तत्परता दिखाते हुए एक अन्य व्यक्ति की मदद से उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया। सहायक सुरक्षा आयुक्त राजीव उपाध्याय के अनुसार जवान की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और सुरक्षित बचाए जाने के बाद यात्री को सकुशल रवाना किया गया।
#UjjainNews #UjjainRailwayStation #RPFHero #TrainAccidentAverted #KachegudaExpress