उज्जैन: मां शिप्रा के तट पर परंपरागत 'कार्तिक मेला-2026' का भव्य शुभारंभ; अतिथियों ने दीपमालिका प्रज्वलित कर किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज
नगर निगम उज्जैन द्वारा मां शिप्रा नदी के पावन तट पर आयोजित परंपरागत कार्तिक मेला-2026 का सोमवार को कार्तिक मेला सांस्कृतिक मंच पर विधिवत शुभारंभ हुआ। राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं सांस्कृतिक समिति संयोजक सुरेंद्र मेहर ने बाबा महाकाल व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। दीपों की ज्योति के साथ ही मेले के सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों की विविध रंगारंग प्रस्तुतियों की श्रृंखला प्रारंभ हो गई।
#UjjainNews #KartikMela2026 #UjjainMunicipalCorporation #MukeshTatwal #MPNews