उज्जैन: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन; गतका दल ने दिखाए शौर्य करतब, गुरुवाणी और पुष्पवर्षा से गूंजा शहर
सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में उज्जैन के सिख समाज द्वारा सोमवार को गुरुद्वारा सुख सागर फ्रीगंज से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंच प्यारे, गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी और बैंड की मधुर शबद कीर्तन धुनों के साथ निकला यह नगर कीर्तन टावर चौक, चामुंडा माता चौराहा व देवास गेट होते हुए गुरुद्वारा दूध तलाई पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग भर में सिख समाज की महिलाओं ने झाड़ू व जल से सफाई सेवा की और गतका दल ने पारंपरिक युद्ध कला के हैरतअंगेज करतब दिखाए, वहीं अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा के नेतृत्व में लंगर के माध्यम से एकता व भाईचारे का संदेश दिया गया।
#UjjainNews #GuruNanakJayanti #PrakashParv #NagarKirtan #SikhCommunity #MPNews