उज्जैन: सांदीपनि आश्रम में वैकुंठ चतुर्दशी पर 'हरि-हर मिलन' की अनूठी झलक; महादेव को तुलसी व श्रीकृष्ण को बेलपत्र अर्पित कर मनाया गया भव्य 56 भोग अन्नकूट महोत्सव
भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम और परिसर स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर भव्य अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मुख्य पुजारी पं. रूपम कीर्ति व्यास के अनुसार, 'हरि-हर मिलन' की इस अनूठी परंपरा के तहत श्री सर्वेश्वर महादेव को तुलसी की माला और भगवान श्रीकृष्ण व गुरु सांदीपनि को बेलपत्र की माला अर्पित की गई। नई फसल के आगमन और प्रकृति संरक्षण के संदेश के रूप में मनाए गए इस महोत्सव में आकर्षक पुष्प सज्जा के बीच भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का महाभोग लगाकर महाआरती की गई तथा बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।
#UjjainNews #SandipaniAshram #HariharMilan #AnnakutMahotsav #VaikunthChaturdashi #UjjainCulture