उज्जैन (खाचरोद): चांपाखेड़ा शासकीय बालिका छात्रावास के समीप चिरायता फसल कटाई की तेज गंध व भूसे से 21 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, सभी अस्पताल में भर्ती और खतरे से बाहर
खाचरोद तहसील के चांपाखेड़ा गांव स्थित शासकीय बालिका छात्रावास में पास के खेत में चल रही औषधीय फसल चिरायता (कालमेघ) की कटाई से उड़े भूसे और तेज गंध के कारण 21 छात्राओं को अचानक चक्कर, उल्टी व घबराहट की शिकायत होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने डायल-112 व एंबुलेंस की मदद से सभी छात्राओं को तत्काल खाचरोद सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां बीएमओ डॉ. संजीव कुमरावत ने सभी का स्वास्थ्य स्थिर और खतरे से बाहर बताया है; प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
#UjjainNews #Khachrod #GirlsHostel #HealthAlert #UjjainAdministration #MPNews