उज्जैन: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर एक्शन में उज्जैन पुलिस; 192 पुलिसकर्मियों का 7 दिवसीय भूमिका आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण शुरू, श्री महाकालेश्वर मंदिर में सीखेंगे भीड़ प्रबंधन
सिंहस्थ महापर्व-2028 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संपन्न कराने के लिए उज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस बल के कौशल विकास हेतु 7 दिवसीय भूमिका आधारित प्रशिक्षण (Role-Based Training) के प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया। एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन और एसपी प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में शुरू हुए इस प्रशिक्षण में 192 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में भीड़ व कतार प्रबंधन, भगदड़ रोकथाम, आपातकालीन प्रतिक्रिया और अंतर-विभागीय समन्वय का व्यावहारिक अध्ययन करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 'ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स' (ToT) के माध्यम से तैयार मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदेश भर में 35,460 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainPolice #RoleBasedTraining #Mahakaleshwar #MPNews