उज्जैन: सीवरेज कार्य के लिए नाला बंद करने से फूटा जलभराव का संकट; इंदिरानगर व गांधीनगर समेत कई कॉलोनियों में घुसा गंदा पानी, पार्षदों ने जताई नाराजगी
सिंहस्थ-2028 के कार्यों के तहत अंकपात रोड स्थित ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के सामने सीवरेज लाइन डाल रही पटेल कंपनी द्वारा नाला बंद कर दिए जाने से मंगलवार सुबह कई कॉलोनियों में भारी जलभराव हो गया। पानी की निकासी रुकने से इंदिरानगर, गांधीनगर, जैन सेक्टर और 90 क्वॉर्टर क्षेत्र में घरों के बाहर डेढ़ फीट तक गंदा पानी जमा हो गया, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सूचना पर तड़के मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद शिवेंद्र तिवारी और दिलीप परमार ने कंपनी के इंजीनियरों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल जल निकासी बहाल करने के निर्देश दिए।
#UjjainNews #WaterLogging #Simhastha2028 #UjjainMunicipalCorporation #CivicIssues #MPNews