लालबर्रा: सोनेवानी वन्यजीव अभ्यारण्य 10 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा, शुल्क व नियम तय
लालबर्रा। प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध सोनेवानी वन्यजीव अभ्यारण्य के द्वार आगामी 10 नवंबर से पर्यटकों के लिए औपचारिक रूप से खोल दिए जाएंगे। पर्यटक 10 नवंबर की प्रातःकाल से ही जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। पर्यटन सत्र 2026-27 के शुभारंभ की तैयारियों को लेकर 6 नवंबर को वन परिक