राजस्थान के कोटा का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक पार्षद प्रत्याशी का अनोखा चुनाव प्रचार अंदाज देखने को मिल रहा है।
वीडियो में प्रत्याशी पहले एक महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आते हैं और फिर उनसे वोट की अपील करते हैं। इसके बाद प्रत्याशी महिला के घर में बर्तन धोने की एक्टिंग करते दिखाई देते हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस चुनावी अंदाज पर तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की तारीख और स्थान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
.
.
.
.
#Kota #Rajasthan #KotaNews #Election #ElectionCampaign #Councillor #ElectionViralVideo #ViralVideo #PoliticalVideo #VoteAppeal #RajasthanNews #TrendingVideo #NHPBharat #NHPBharatNews
Fatehabad, Agra | Sep 10, 2026