मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में ग्राम भसाना के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बड़ौत डिपो की रोडवेज बस संख्या UP17 AT 9165 ने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।
हादसे में मोमिन (25), आलो (3) और साजिद (48) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल फरमान (25) और इदरीश (63) को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है।
सूचना पर बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को अभिरक्षा में ले लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #MuzaffarnagarNews #Budhana #Bhasana #RoadAccident #BusAccident #RoadwaysBus #UPNews #AccidentNews #BreakingNews #RoadSafety #SSP #SanjayKumarVerma #NHPBharat #NHPBharatNews
Fatehabad, Agra | Sep 10, 2026