लखनऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार, 5 सितंबर को बुद्धेश्वर चौराहे पर टीआई देवेश शाही के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान खास तौर पर उन बुलेट और अन्य दोपहिया वाहनों की जांच की गई, जिनमें कंपनी के मूल साइलेंसर को हटाकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। ऐसे साइलेंसर से तेज और पटाखे जैसी आवाज निकलने के कारण ध्वनि प्रदूषण और राहगीरों को परेशानी की शिकायतें सामने आती हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के कागजात, साइलेंसर और अन्य यातायात नियमों की जांच की। इसके अलावा वाहनों में लगी काली फिल्म और नियमों के अन्य उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वाहनों में गैरकानूनी मॉडिफिकेशन कराने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों के मुताबिक, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
.
.
.
.
#Lucknow #LucknowNews #TrafficPolice #Bullet #BulletSilencer #ModifiedSilencer #PatakhaSilencer #TrafficRules #TrafficChecking #BuddheshwarChauraha #RoadSafety #UPNews #ViralNews #BreakingNews #NHPBharat #NHPBharatNews
Fatehabad, Agra | Sep 10, 2026