समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 सितम्बर 2026
बक्सर में SGFI जिला स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ
आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के निर्देशानुसार स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि, सहायक समाहर्ता बक्सर, सुश्री फर्खंदा कुरैशी, अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बक्सर, श्री विनीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, श्री रवि बहादुर, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा श्री आलोक नारायण वत्स, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान्ह भोजन श्री सुरेश प्रसाद एवं प्रधानाध्यापक, एम.पी. उच्च विद्यालय, बक्सर श्री अरविन्द कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास एवं नियमित सहभागिता के माध्यम से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन मुख्य रूप से बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर एवं मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SGFI जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Bihar State Sports Authority - BSSA जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 29, 2026