समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 सितंबर 2026
कायाकल्प अभियान के तहत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, शत-प्रतिशत इंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश
आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को कायाकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, बक्सर सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागीय संरचनाओं के रंग-रोगन, जीर्णोद्धार एवं लघु मरम्मति से संबंधित कार्यों की पोर्टल पर इंट्री की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बक्सर जिले में निर्धारित 1360 योजनाओं के विरुद्ध मात्र 385 योजनाओं की इंट्री की गई है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 28 प्रतिशत है। पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया गया।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं की पोर्टल पर इंट्री में अपेक्षित तेजी लाते हुए दिनांक 29.09.2026 की संध्या तक शत-प्रतिशत इंट्री सुनिश्चित करें। उप विकास आयुक्त, बक्सर को उक्त कार्य का नियमित अनुश्रवण करते हुए प्रगति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
जिला स्तरीय कार्यालयों में आईसीडीएस विभाग की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की इंट्री सुनिश्चित कराने तथा कोई भी योजना इंट्री से वंचित नहीं रहने देने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की शत-प्रतिशत इंट्री हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन, बक्सर को निर्देश दिया गया कि जिन योजनाओं को CSR मद से कराए जाने की आवश्यकता है, उनकी सूची अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
1 views | Buxar, Bihar | Sep 29, 2026