समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 सितंबर 2026
NBFC एवं MFI संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को अपर समाहर्त्ता-सह-सक्षम प्राधिकार, बक्सर श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले में संचालित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) एवं माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं (MFI) के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में सभी NBFC एवं MFI संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ऋण वसूली के दौरान किसी भी प्रकार के बल प्रयोग, अनुचित दबाव अथवा अन्य अवैध गतिविधि की स्थिति में संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
सभी ऋण ग्राहकों को ब्याज दर, शुल्क, ऋण की शर्तों एवं अन्य संबंधित प्रावधानों की स्पष्ट एवं पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। संस्थाओं को अपने कार्यक्षेत्र में सभी गतिविधियों का संचालन विधिसम्मत, पारदर्शी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण तरीके से सुनिश्चित करने को कहा गया।
साथ ही, NBFC पोर्टल पर संस्था से संबंधित आवश्यक सूचनाएँ यथा संचालित शाखाओं का स्पष्ट पता, निबंधन प्रमाण-पत्र, Annual Return, Balance Sheet आदि अद्यतन एवं अपलोड करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिले में यदि किसी ऐसी अवैध वित्तीय संस्था/कंपनी द्वारा आम जनता से अनधिकृत रूप से राशि जमा कराए जाने की सूचना प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना अविलंब जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
3 views | Buxar, Bihar | Sep 29, 2026