समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 29 सितंबर 2026
वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव में स्टार्टअप बिहार आइडिया बूटकैंप का आयोजन
वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव में आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को स्टार्टअप बिहार के तत्वावधान में आइडिया बूटकैंप (Idea Bootcamp) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नवोदित उद्यमियों को नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा उनके नवीन व्यावसायिक विचारों को विकसित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम में वी.के.एस. कृषि महाविद्यालय, डुमरांव, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र बक्सर, फैकल्टी इंचार्ज, स्टार्टअप सेल तथा जिला स्टार्टअप सेल समन्वयक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC), बक्सर के विद्यार्थियों द्वारा अपने नवीन स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से नवाचार एवं उद्यमिता की संभावनाओं को प्रदर्शित किया। प्रस्तुत किए गए विचारों की उपयोगिता, बाजार में उनकी संभावनाओं तथा उन्हें व्यावहारिक उद्यम में परिवर्तित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिभागियों को स्टार्टअप आइडिया विकसित करने, बाजार की आवश्यकताओं को समझने, व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने तथा अपने विचारों को सफल एवं व्यवहारिक उद्यम में परिवर्तित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार, स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देना तथा उन्हें स्टार्टअप इकोसिस्टम से जोड़ना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार की तलाश करने के साथ-साथ रोजगार सृजक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Industries Department, Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #CMOBihar #samratchoudhary #CMO #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 29, 2026