Public App Logo
Profile Picture

Buxar District Administration

@DPROBuxar
1127Followers
0Following
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 सितम्बर 2026

‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य ने की बैठक

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आज जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक, बक्सर श्री शुभम आर्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन, संबंधित विभागों के बीच समन्वय, आमजन तक योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच तथा प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के दौरान सक्रिय सहभागिता, बेहतर समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा अभियान को जनसेवा का प्रभावी माध्यम बनाने तथा अधिकाधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 सितम्बर 2026

मिशन ज्ञानार्जन के तहत मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण पर विशेष कार्यशाला आयोजित

बक्सर जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी ‘मिशन ज्ञानार्जन’ पहल के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर के ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा कार्यालय, बक्सर द्वारा किया गया, जबकि तकनीकी सहयोग ‘वर्ल्डबीइंग इंडिया’ की टीम द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शैक्षणिक नेतृत्व एवं शिक्षकों ने भाग लिया। सत्रों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन तथा विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को समझने पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के प्रमुख बिंदुओं में:- 
मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण की समझ विकसित करना।
तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक संतुलन के व्यावहारिक कौशल विकसित करना।
विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व को समझना।
KGBVs, PM SHRI एवं मॉडल स्कूलों में सुरक्षित, सकारात्मक, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘मिशन ज्ञानार्जन’ का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण मिलने पर ही बच्चे अपनी पूर्ण क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं।

‘वर्ल्डबीइंग इंडिया’ के विशेषज्ञों द्वारा इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को व्यक्तिगत क्षमताओं की पहचान, सकारात्मक परिवर्तन, तनाव प्रबंधन तथा बच्चों की मनोवैज्ञानिक जरूरतों को समझने के संबंध में उन्मुखीकरण प्रदान किया गया।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Bihar Education Department जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
बुनियाद केंद्र में प्रदत्त सेवाओं के बारे में जानकारी हेतु:- जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र
@followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Social Welfare Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 सितंबर 2026

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी

आपदा शाखा से प्राप्त सूचना के अनुसार, बक्सर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

वर्तमान स्थिति एवं अब तक किए गए राहत कार्यों का विवरण निम्नवत है:-
प्रभावित अंचलों की संख्या: 05
प्रभावित पंचायतों की संख्या: 13
प्रभावित गांवों की संख्या: 27
अनुमानित प्रभावित जनसंख्या: 9,989
अब तक परिचालित नावों की संख्या: 37
आज परिचालित नावों की संख्या: 13
अब तक वितरित पॉलिथीन शीट्स: 6,135
आज वितरित पॉलिथीन शीट्स: 80
अब तक वितरित पशु चारा: 116.15 क्विंटल
आज वितरित पशु चारा: 50.40 क्विंटल
अब तक वितरित सूखा राशन पैकेट: 900
आज वितरित सूखा राशन पैकेट: 200

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Disaster Management Department Govt. of Bihar जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 सितम्बर 2026

नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले में 1000 से अधिक रिक्तियों के साथ युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

जिला प्रशासन, बक्सर एवं जिला नियोजनालय, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में विभागीय निर्देशानुसार आज दिनांक 11 सितम्बर 2026 को नगर भवन, बक्सर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया।

नियोजन मेले का उद्घाटन माननीय सदस्य, बिहार विधानसभा श्री आनंद मिश्रा जी, श्रम अधीक्षक, बक्सर एवं जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उप विकास आयुक्त, बक्सर द्वारा मेले की तैयारियों का अनुश्रवण किया गया तथा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर नियोजक कंपनियों एवं अभ्यर्थियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

मेले में कुल 22 निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से 1000 से अधिक रिक्तियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इसके अतिरिक्त, व्यवसायिक मार्गदर्शन के लिए राजकीय आईटीआई द्वारा एक स्टॉल लगाया गया, जिसके माध्यम से कुल 21 युवाओं को व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

नियोजन मेले में कुल 742 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से प्रथम स्तर पर कंपनियों द्वारा 387 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। मेले के दौरान SIS सहित अन्य कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी वितरित किए गए।

इस बार नियोजन मेले में जिले में स्टार्टअप को बढ़ावा देने तथा स्थानीय युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बक्सर जिले के दो स्टार्टअप को भी अपने उत्पाद एवं गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल उपलब्ध कराया गया।

मुख्य अतिथि माननीय सदस्य, बिहार विधानसभा श्री आनंद मिश्रा जी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में ‘नियोजक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत नियोजन मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि नौकरी की शुरुआत में युवा कार्य-कुशलता एवं प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने युवाओं को अपने करियर विकल्पों को सीमित नहीं रखने तथा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल हों तो बिहार से बाहर अन्य राज्यों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का भी लाभ उठाया जा सकता है।

मेले में उपस्थित अतिथियों द्वारा विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर नियोजक कंपनियों के प्रतिनिधियों से उपलब्ध रिक्तियों, कार्यस्थल एवं रोजगार की अन्य शर्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के अलावा श्री धीरज कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक, श्री तिरूपति नाथ शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर, श्री कामेश्वर प्रसाद एवं श्री विवेक कुमार, जिला कौशल प्रबंधक सहित जिला नियोजनालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 सितम्बर 2026

बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

मुख्य सचिव बिहार, श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 

इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव भौतिक रूप से उपस्थित थे। जबकि सभी जिलों के जिला पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। 

समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने अभियान के सभी 13 प्रमुख घटकों की विभागवार स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। 

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की संध्या को 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से होगी। जिसके तहत राज्य के प्रत्येक घर तथा हर जिले के कम-से-कम 10 प्रमुख व प्रतीकात्मक सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कराया जाएगा। 

इसके लिए जीविका, नगर निकायों और जन वितरण प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों तक दीया पहुँचाया जाएगा। वहीं 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 'सेवा चित्र' के अंतर्गत 'विकसित भारत संकल्प' विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसके साथ ही अभिभावक-शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। 

जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'सेवा स्मरण' के तहत पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों और योजनाओं पर आधारित 18-20 नाट्य टोलियाँ गठित की जाएँगी। जो स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगी और 2 अक्टूबर को विशेष मंचन करेंगी। साथ ही 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम के तहत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आयोजन होगा, जिसमें आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, लाभार्थी माताओं से संवाद और बच्चों की मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ पोषण व स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 

सरकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को उजागर करने के लिए 'कहानी बदलाव की' घटक के अंतर्गत वास्तविक रील्स व लघु वीडियो का संकलन कर जिला और राज्य स्तरीय डिजिटल डेटा-बैंक तैयार किया जाएगा। 

इसके अलावा, 'सेवा ज्योति यात्रा' के माध्यम से राज्य व जिलों में पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियां निकाली जाएँगी, जिनमें 'मेरा युवा भारत' के स्वयंसेवक भाग लेंगे और समापन पर 'विकसित भारत 2047' का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। 

राष्ट्रव्यापी 'वडनगर से वाराणसी (जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा)' के बिहार से गुजरने पर पड़ाव स्थलों पर भव्य स्वागत, सुरक्षा, ठहरने और स्थानीय लाभार्थियों से संवाद की व्यवस्था की जाएगी। जन-भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 'सेवा मेरा योगदान' के तहत तालाबों व छठ घाटों की सफाई, वृक्षारोपण और स्वच्छता संबंधी 25 गतिविधियां चलाई जाएँगी, जिनमें प्रत्येक विधानसभा के कम-से-कम दो स्थलों पर प्रत्यक्ष दृश्य परिवर्तन सुनिश्चित किया जाएगा। 

नागरिकों को त्वरित लाभ पहुँचाने हेतु 'सेवा सेतु अभियान' के तहत ब्लॉक व विधानसभा स्तर पर 'सरकार आपके द्वार' शिविर आयोजित होंगे, जहाँ केंद्र की 26 प्रमुख योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा। वहीं, 'सेवा के रंग' कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निकायों के प्रमुख स्थलों पर मानव रंगोली तथा चयनित शहरों में 108 मीटर व्यास के “भारत मंडला” का निर्माण कर ड्रोन कवरेज कराई जाएगी। 

स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान तलाशने के लिए 'नवाचार चुनौती' के तहत उद्योग तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएँगे। 'जनसेवक महाकुंभ' के अंतर्गत पंचायत व नगर निकायों के सक्रिय व योग्य प्रतिनिधियों की सूची तैयार कर उनकी राज्यस्तरीय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंतिम घटक '25 साल, 25 कहानियाँ (राष्ट्रीय अनबॉक्सिंग)' के तहत राज्य व जिला स्तर की प्रमुख उपलब्धियों की तथ्यात्मक सामग्री व क्यूरेटेड किट्स का राष्ट्रीय स्तर पर समयबद्ध समन्वय व वितरण किया जाएगा। 

बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्य अभियान के साथ-साथ राज्य में 17 सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' भी चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पंचायती राज विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। इसके तहत संबंधित विभागों को सभी प्रकार के मरम्मत कार्यों को 30 नवंबर तक पूरा करने, सभी सरकारी भवनों का रंग-रोगन दिवाली तक संपन्न कराने और स्वीकृत नए निर्माण कार्यों को मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा करने की सख्त समय-सीमा तय की गई है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 सितम्बर 2026

पंचायत खेल क्लबों को क्रियाशील एवं सुदृढ़ बनाने हेतु बैठक आयोजित

आज दिनांक 11 सितम्बर 2026 को बक्सर एवं चौसा प्रखण्ड के पंचायत स्तर पर गठित खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। 

बैठक की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी बक्सर द्वारा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर गठित खेल क्लबों को क्रियाशील एवं सुचारू रूप से संचालित करना, आगामी पंचायत खेल कार्यक्रम के अंतर्गत मशाल खेल सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का बेहतर एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करना तथा खिलाड़ियों को पंचायत स्तर पर खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।

बैठक के दौरान विभिन्न खेल क्लबों के पदाधिकारियों द्वारा खेल मैदान, खेल सामग्री, खिलाड़ियों की उपलब्धता, खेल गतिविधियों के संचालन सहित खेल से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जिला खेल पदाधिकारी को अवगत कराया गया।

जिला खेल पदाधिकारी द्वारा क्लब पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। साथ ही सभी खेल क्लबों के पदाधिकारियों को अपने-अपने पंचायतों में अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने, नियमित खेल अभ्यास कराने तथा आगामी पंचायत खेल कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आगामी पंचायत खेल कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने, खेल मैदान एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा कार्यक्रम के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजन पर विशेष बल दिया गया।

जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल क्लबों को मजबूत एवं सक्रिय बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए खेल क्लबों एवं संबंधित पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

जिला प्रशासन बक्सर द्वारा पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं अधिकाधिक युवाओं को खेल से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Bihar State Sports Authority - BSSA जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 सितम्बर 2026

"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी", आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई

आज दिनांक 11 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतो एवं कुल 130 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

जनता दरबार में प्राप्त कुल 130 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 60 राजस्व विभाग, 40 विकास से एवं 30 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।

जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।

जिला प्रशासन बक्सर जनसहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। 

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 सितम्बर 2026

खेती पर निर्भरता से उद्यमिता और आत्मनिर्भरता तक जीविका के सहयोग से कविता देवी की सफलता की कहानी

बक्सर जिले के बक्सर प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर ग्राम की निवासी कविता देवी की जीवन-यात्रा ग्रामीण महिला के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है। बक्सर सदर प्रखंड के जगदीशपुर ग्राम की रहने वाली कविता देवी की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसकी आजीविका कभी केवल खेती तक सीमित थी, लेकिन स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद परिवार ने धीरे-धीरे अपनी आय के नए साधन विकसित किए।

कविता देवी के परिवार में कुल चार सदस्य हैं, जिनमें उनके पति और दो पुत्र शामिल हैं। जीविका से जुड़ने से पहले परिवार की आय मुख्य रूप से खेती पर निर्भर थी। खेती परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रमुख साधन थी, लेकिन इससे होने वाली आय सीमित होने के कारण परिवार के पास अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा का अभाव था।

कविता देवी के जीविका से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उन्हें बचत और बैंक ऋण से जुड़ने का अवसर मिला। उन्होंने प्राप्त ऋण का उपयोग पशुपालन से शुरुआत करने में किया और दूध की बिक्री के माध्यम से आय अर्जित करना शुरू किया।

पशुपालन के बाद उन्होंने हवा टंकी एवं पंचर की दुकान शुरू की और आगे चलकर वेल्डिंग का व्यवसाय भी प्रारंभ किया। इस प्रकार कविता देवी का परिवार खेती पर सीमित निर्भरता से आगे बढ़कर विविध आजीविका गतिविधियों से जुड़ गया।

समूह के माध्यम से कविता देवी ने पहली बार 30,000 का बैंक ऋण प्राप्त किया। उन्होंने इस राशि से एक गाय खरीदी और उसके दूध की बिक्री शुरू की। उन्होंने दूध से प्राप्त आय का उपयोग परिवार की आवश्यकताओं के साथ-साथ ऋण चुकाने में किया। पहला ऋण चुकाने के बाद उन्होंने दोबारा 1,00,000 का ऋण लिया और अपनी आजीविका को पशुपालन से आगे बढ़ाते हुए एक नया व्यवसाय शुरू किया। 1,00,000 के ऋण का उपयोग कविता देवी ने हवा टंकी एवं पंचर की दुकान शुरू करने में किया। उनकी दुकान पर विभिन्न प्रकार के वाहनों में हवा भरने तथा संबंधित सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती थीं।

जीविका के माध्यम से उनका राशन कार्ड बनवाने में सहयोग मिला। साथ ही उन्हें शौचालय निर्माण के लिए 12,000 की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई।

आज कविता देवी का परिवार पहले की तुलना में अधिक मजबूत आर्थिक स्थिति में है। खेती के साथ-साथ पशुपालन और विभिन्न व्यवसायों से परिवार को आय प्राप्त हो रही है। वर्तमान में उनकी अनुमानित मासिक आय लगभग 45,000 है। जिससे दोनों बच्चों की शिक्षा जारी रखी एवं 2 लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया।

कविता देवी की सफलता इस बात की मिसाल है कि जब ग्रामीण महिलाओं को जीविका के माध्यम से संगठन, वित्तीय अवसर और सही दिशा मिलती है, तो वे केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत नहीं करतीं, बल्कि स्वयं रोजगार सृजित करने और दूसरों को रोजगार देने की क्षमता भी विकसित कर सकती हैं।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police JEEVIKA Bihar जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
Video 16
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 सितम्बर 2026

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में कृषि एवं संबंधित विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को उप विकास आयुक्त, बक्सर श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के 06 प्रखंडों की 26 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनका कुल प्रभावित रकबा 1,317.50 हेक्टेयर है। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी प्रतिदिन प्रभावित पंचायतों का भ्रमण करते हुए फसल क्षति का आकलन करना सुनिश्चित करें।

उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 11,552.081 मीट्रिक टन यूरिया, 1,390.050 मीट्रिक टन डीएपी, 3,957.50 मीट्रिक टन एनपीके, 267.700 मीट्रिक टन एमओपी तथा 2,395.575 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है।

उर्वरक प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं जांच के क्रम में जिले में 537 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इनमें 17 प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाई गई। अनियमितता के आधार पर 10 प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति रद्द, 03 प्रतिष्ठानों की अनुज्ञप्ति निलंबित की गई तथा शेष 04 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण की मांग की गई।

बैठक में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। आत्मा की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि फसल कटाई के बाद खेत से उपभोक्ता तक कृषि उत्पाद पहुंचने के बीच की विभिन्न प्रक्रियाओं यथा सफाई, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, भंडारण, मूल्यवर्धन एवं परिवहन के संबंध में कृषकों का चयन कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिलाया जाए। इससे कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के साथ कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

साथ ही, जिला उद्यान पदाधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सब्जी उत्पादक कृषकों का चयन कर कीटनाशक रहित सब्जी उत्पादन पाठशाला का संचालन कराने का निर्देश दिया गया।

जिला उद्यान पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में धनिया, मेथी एवं मसाला फसलों का आच्छादन सुनिश्चित करें। वहीं, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण एवं सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक कृषकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश दिया गया कि जिले में अकार्यरत 148 राज्य नलकूपों को शीघ्र चालू कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके।

बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, बक्सर, जिला मत्स्य पदाधिकारी, बक्सर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बक्सर, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कार्यपालक अभियंता, उप परियोजना निदेशक, आत्मा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police  <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/> Department of Agriculture, Government of Bihar
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 सितम्बर 2026

मिशन ज्ञानार्जन के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं कौशल को नई दिशा देने की पहल

बक्सर जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता, रचनात्मक प्रतिभा एवं कौशल को पहचानने तथा उन्हें उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप उचित अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘मिशन ज्ञानार्जन’ के तहत निरंतर पहल की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी रुचि, क्षमता एवं भविष्य की आकांक्षाओं को समझने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा तक सीमित न रखते हुए विज्ञान, तकनीक, नवाचार, कला, खेल एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इसी क्रम में जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों के कौशल मानचित्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उनकी अभिरुचि एवं क्षमता के अनुरूप मार्गदर्शन तथा अवसर उपलब्ध कराया जा सके। विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित सीखने के लिए भी निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।

विद्यालय स्तर पर विज्ञान एवं नवाचार से संबंधित गतिविधियों, परियोजनाओं एवं प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच, रचनात्मकता एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी द्वारा मिशन ज्ञानार्जन की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने के लिए विद्यालय स्तर पर नियमित गतिविधियां आयोजित की जाएं तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उचित मंच, मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध कराया जाए।

इसी क्रम में दिनांक 12.09.2026 को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में ‘World Being’ संस्था द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 150 प्रतिभागी शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं कौशल की पहचान, उनके समग्र विकास तथा उनकी अभिरुचि के अनुरूप मार्गदर्शन के लिए आवश्यक जानकारी एवं तकनीकों से अवगत कराया जाएगा।

इसके पश्चात दिनांक 19.09.2026 को नगर भवन बक्सर में विज्ञान मेला का आयोजन किया जाएगा। विज्ञान मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं एवं मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि बक्सर के प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसे विकसित करने तथा अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले। विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आत्मविश्वास का विकास करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना ‘मिशन ज्ञानार्जन’ का प्रमुख उद्देश्य है। यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में जिला प्रशासन का एक सतत एवं प्रतिबद्ध प्रयास है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर Bihar Education Department <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 सितंबर 2026

आपदा शाखा से प्राप्त सुचना अनुसार प्रभावित अंचल की संख्या 05, प्रभावित पंचायत की संख्या 13, प्रभावित गांव की संख्या 27, प्रभावित जनसंख्या 9989, अब तक चलाए गए नावों की संख्या 37, आज चलाये जा रहे नावों की संख्या 13, अब तक वितरित पॉलिथीन शीट्स की संख्या 6055, आज वितरित पॉलिथीन शीट्स की संख्या 253, अब तक वितरित सूखा राशन पैकेट की संख्या 700, आज वितरित सूखा राशन पैकेट की संख्या 300 एवं अब तक वितरित पशु चारा की संख्या 65.75 (क्विंटल) किया गया है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर Disaster Management Department Govt. of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- दिनांक 10 सितम्बर 2026

आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

कुल 20 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 19 लोक शिकायत अधिकार निवारण एवं 01 सेवा शिकायत से संबंधित की सुनवाई की गई। 10 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित एवं 01 सेवा शिकायत से संबंधित मामलों का निष्पादन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।

सुनवाई में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, सहायक अभियंता विद्युत विभाग एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव, अंचलाधिकारी इटाढ़ी, चौसा, राजपुर एवं डुमरांव उपस्थित थे।

जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
Video 21
समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 सितम्बर 2026

सैनिक परिवारों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु लीगल शिविर का आयोजन

आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के निर्देशानुसार जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बक्सर में सैनिक परिवारों को विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराने हेतु विधिक सहायता शिविर (लीगल कैंप) का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान सैनिक परिवारों को आगामी आयोजित होने वाले लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सरल निस्तारण तथा इससे प्राप्त होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया।

इस अवसर पर सैनिक परिवारों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श की सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 सितम्बर 2026

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अगस्त माह की पेंशन राशि अंतरित

आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों के बैंक खातों में माह अगस्त 2026 की पेंशन राशि का प्रतिमाह ₹1,100 की दर से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भुगतान किया गया।

इस अवसर पर बक्सर जिले के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 1,78,506 पेंशनधारियों को माह अगस्त 2026 की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। 

योजनावार लाभुकों का विवरण निम्नवत है:-
1. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 96,101
2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 42,749
3. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 17,121
4. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना 5,336
5. बिहार में निशक्तता पेंशन योजना 16,146
6. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना 1,053

इस अवसर पर जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, निदेशक डीआरडीए, बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे अंतरित किए जाने से पेंशनधारियों को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा है।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर Social Welfare Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 सितम्बर 2026

आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों का कराया गया स्कूल भ्रमण, विद्यालय में प्रवेश के लिए किया गया प्रेरित

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा  के उद्देश्यों के अनुरूप आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित 05-06 वर्ष के बच्चों के आंगनबाड़ी केन्द्र से प्राथमिक विद्यालय में सुगम संक्रमण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज बक्सर जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्कूल एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में नामांकित 05-06 वर्ष के बच्चों को निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं ने बच्चों के साथ विद्यालय का भ्रमण किया तथा उन्हें विद्यालय के वातावरण से सहज रूप से परिचित कराया।

भ्रमण के दौरान बच्चों को विद्यालय परिसर, कक्षा-कक्ष, शिक्षण-अधिगम सामग्री, पुस्तकालय, खेल गतिविधियों सहित विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने विद्यालय के वातावरण को देखा तथा आयु एवं स्तर के अनुरूप खेल-आधारित एवं गतिविधि आधारित शैक्षणिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा बच्चों को विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों में विद्यालय के प्रति सकारात्मक भावना विकसित करने तथा आंगनबाड़ी केन्द्र से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश के दौरान होने वाली झिझक को दूर करने का प्रयास किया गया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभागीय निर्देश के आलोक में आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों के बीच नियमित शैक्षणिक समन्वय एवं जुड़ाव स्थापित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय के कक्षा-1 के शिक्षक/शिक्षिका द्वारा भी सप्ताह में कम-से-कम एक दिन आंगनबाड़ी केन्द्र पर जाकर बच्चों के साथ आयु एवं स्तर के अनुरूप खेल एवं गतिविधि आधारित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है।

जिला प्रशासन की यह पहल का उद्देश्य बच्चों के लिए आंगनबाड़ी से विद्यालय तक की यात्रा को सहज, आनंददायक और सीखने से भरपूर बनाना है, ताकि प्रत्येक बच्चा विद्यालय में आत्मविश्वास के साथ प्रवेश कर सके।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर Social Welfare Department, Government of Bihar <nis:link nis:type=tag nis:id=iprdbihar nis:value=IPRDBihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarcity nis:value=buxarcity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarjila nis:value=buxarjila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=buxar nis:enabled=true nis:link/>